फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ब्रह्माकुमारी सदस्यों ने पाठशाला पिचौपा खुर्द में किया पौधरोपण

Fri, 07 Jun 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झोझूकलां के गांव पिचौपा खुर्द में पौधे रोपते ब्रह्माकुमारीज और बच्चे। 
विज्ञापन
झोझूकलां। ब्रह्माकुमारी सदस्यों ने वीरवार को पाठशाला पिचौपा खुर्द में पौधरोपण किया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी नीलम ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ने पर पर्यावरण संतुलन में पेड़-पौधे हमें प्राणवायु देते हैं। पेड़, पौधे धरती के आभूषण हैं। इनको लगाकर इनका बच्चों की तरह पोषण करना चाहिए। ताकि ये बड़े होकर निस्वार्थ भाव से सभी को फल-फूल और छाया आदि प्रदान कर सकें।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी रितु ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम अपने शुभ कार्यों और त्योहार आदि शुभ मुहूर्त पर पौधे जरूर लगाए। इसी मुहिम से ही हम प्रकृति और धरती मां की रक्षा कर सकते हैं। इस दौरान पूर्व मुख्य अध्यापक विनोद सांगवान, प्राध्यापक रवि कुमार, राजेश सांगवान, रोशनी डीपी, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।

बेटी के जन्म पर परिजनों ने रोपी त्रिवेणी

चरखी दादरी। गांव रासीवास में वीरवार को पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। हेल्थ एंड फिटनेस कोच चंद्रभान बिठन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पहली बार माता-पिता बन रहे जोड़े को भी सम्मानित किया गया। कोच चंद्रभान ने बताया कि कार्यक्रम में सभी को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक कर उन्हें पौध लगाने के लिए प्रेरित किया। पहली बार बार माता-पिता बने आरजू और प्रेम को भी सम्मानित कर उनके साथ त्रिवेणी रोपित की। उन्होंने कहा कि हम सभी को फल, फूल और औषधीय प्रजातियों के पौधे भी रोपने चाहिए। इस दौरान नरेंद्र, विकास, मुकेश, सन्नी, रामफल, रणवीर, मोहित, अजय, शिवम, सोनू, सुमित, अमित, विकास आदि लोगों को पौध लगाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें