फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कलाली में प्लॉट से बरामद हुई देसी शराब की बोतलें

Sun, 07 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझू कलां। पुलिस टीम ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए गांव कलाली में दबिश देकर एक प्लॉट से देसी शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि झोझू कलां पुलिस थाने में तैनात एएसआई सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल सुमनलता, एसपीओ राजकुमार, एसपीओ सुनील, एसपीओ विजयपाल के साथ शुक्रवार को गांव कलाली बस अड्डे के समीप गश्त कर रहे थे।
उसी दौरान एएसआई सुरेंद्र को सूचना मिली कि गांव कलाली निवासी एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है और काफी मात्रा में बाहर से शराब लाकर गांव कलाली में अपने प्लॉट में रखी है। जिस पर पुलिस टीम ने सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर छापा मारा। टीम को देखकर वहां मौजूद व्यक्ति भाग गया। प्लॉट की तलाशी लेने पर टीम को वहां बने बाथरूम से एक प्लास्टिक बैग में देसी शराब की दो पेटियां बरामद हुईं जिनमें 24 बोतलें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सूरजमल नामक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें