फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारीदास फायरिंग कांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार, क्वारंटीन किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। कारीदास गांव में कार सवार दो भाइयों पर फायरिंग करने के आरोपियों को बाढड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन किया गया है और रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वारदात में प्रयोग पिकअप भी पुलिस ने बरामद कर ली है। एक आरोपी पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि कारीदास निवासी सेना में कार्यरत एक व्यक्ति ने डांडमा निवासी एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लगाने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रविवार दोपहर को अपने भाई के साथ कार में सवार था और इसी दौरान डांडमा निवासी उक्त अपने एक साथी के साथ पिकअप में सवार होकर आया और वहां फायरिंग की। आरोप है कि इस दौरान एक गोली आरोपी ने उनकी कार की तरफ चलाई और गोली अगले शीशे में आकर लगी। छर्रे लगने से उसका भाई घायल हो गया और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने डांडमा निवासी अंकित और डालावास निवासी रोबिन पर आर्म्स एक्ट सहित हत्या का प्रयास और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को रविवार रात ही काबू कर लिया। डीएसपी अनिल डुडी ने घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
ढिगावा मोड़ से किया गया आरोपियों को गिरफ्तार : एसएचओ
बाढड़ा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत धारा 285, 307, 341, 427, और 506 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को ढिगावा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें