फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहर में डूबे किशोर का शव 29 घंटे बाद मिला

Sun, 11 Jun 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। नहर में डूबे मैहड़ा निवासी किशोर का शव पुलिस ने रविवार शाम नहर से बरामद कर लिया। डूबने के 29 घंटे बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे पुलिस शव को लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंची। वहीं शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह कराया जाएगा। उधर, लक्की का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार दोपहर मैहड़ा निवासी 17 वर्षीय किशोर लक्की अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। उसी दौरान लक्की नहर में डूब गया। शनिवार दोपहर एक बजे झोझूकलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। करीब नौ घंटे तक किए प्रयास के बाद भी नहर से किशोर का शव बरामद नहीं हो पाया था।
रविवार सुबह पुलिस ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। शाम करीब छह बजे लक्की का शव पुल से करीब 100 मीटर आगे बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से मृतक की शिनाख्त करवाई और पोस्टमार्टम के लिए शव दादरी सिविल अस्पताल भेज दिया। शाम होने के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई सोमवार को होगी।
विज्ञापन


-भिवानी से बुलाए गोताखोरों को मिली शव
पुलिस और दमकल विभाग समेत गांव के अन्य लोगों ने नहर में डूबे लक्की की तलाश में चलाए गए ऑपरेशन में हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार को सुबह से दोपहर तक स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने लक्की की फिर से तलाश की, लेकिन इस बार भी पता नहीं चल पाया। दोपहर करीब दो बजे भिवानी से दो गोताखोर पहुंचे और शाम छह बजे नहर की तलहटी से लक्की का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें