फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो दिन से लापता पूर्व सरपंच का झाड़ियों में मिला शव

Sat, 14 Nov 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कृष्ण पहलावान। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव हिंडोल में भिवानी जिले के गांव कटेसरा निवासी पूर्व सरपंच का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक कृष्ण पहलवान (60) है। वह दो दिन पहले अपनी कार लेकर घर से निकले थे लेकिन इसके बाद नहीं लौटे। वीरवार शाम को उनका शव गांव हिंडोल में खाली पड़े प्लॉट में झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन

सूचना पर बौंद कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे बलजीत के बयान पर दो नामजद व दो तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
आईओ प्रदीप ने बताया कि पूर्व सरपंच कृष्ण पहलवान के बेट बलजीत ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता कृष्ण दो दिन पहले अपनी कार में सवार होकर मानहेरू मंदिर में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वे घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो फोन स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन

इस पर उनकी चिंता बढ़ गई और उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान वीरवार शाम को गांव हिंडोल में अड्डे के समीप खाली पड़े प्लॉट में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर वहां पहुंचकर देखा तो शव उसके पिता कृष्ण का ही था। उसने गांव सांजरवास के दो नामजद सहित दो तीन अन्य के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने उसके बयान पर दो नामजद व दो तीन अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि कृष्ण कुमार की मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें