फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रक्तदान शिविर लगाया गया

Thu, 16 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव रामलवास में आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदाता का मनोबल बढ़ाते अति​थि।
विज्ञापन
झोझूकलां। वंचित जनजाति ट्रस्ट एवं नेहरा सीएससी की ओर से गांव रामलवास में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सूबेदार रूपराम नेहरा की याद में थल सेवा दिवस पर आयोजित इस शिविर में पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विनोद कुमार, पूर्व सैनिक सूरजभान नेहरा, बिशन सिंह आर्य और पवन कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के सहयोजक संदीप नेहरा एवं भूपेंद्र आर्य ने बताया कि इस दौरान 26 युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

बिशन ने बताया कि 15 जनवरी 1949 को पहली बार केएन करिअप्पा को भारतीय थल सेना का अध्यक्ष बनाया गया था। तभी से थल सेना दिवस मनाया जाता है। ट्रस्ट के जिला प्रधान प्रधान पवन कुमार ने बताया कि रक्तदान परोपकार की भावना बढ़ाता है। आयोजन में पंचायत समिति के सदस्य हरीश शर्मा, मास्टर लीलाराम, पंच भूपेंद्र आर्य, मास्टर मनोज कुमार, मास्टर प्रकाश, रोशनलाल यादव, गुलाब सिंह, सत्यप्रकाश आर्य, यतेंद्र यादव, प्रवीण मनवीर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें