जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
::::::::::::
- भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने तैयार की आयोजन की रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के रावलधी-दिल्ली बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 5 मई केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की रूपरेखा तैयार करना रहा।
सुनील इंजीनियर ने बताया कि भाजपा कार्यालय में 5 मई को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों व सभी मोर्चा के अध्यक्षों से रक्तदान शिविर में शामिल होने वाले युवाओं की भागीदारी के बारे में चर्चा की।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्तदान करें। रक्तदान से बढ़कर दुनिया में कोई भी दान नहीं है। बैठक में इंद्र सिंह फोगाट, चंद्रपाल सांगवान, जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार, जिला उपाध्यक्ष ओमवीर महाराणा, विनीत सांगवान, सुशीला फोगाट आदि मौजूद रहे।