इनेलो जिला अध्यक्ष सूबे सिंह। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पंजाब की ओर से भाखड़ा बांध पर हरियाणा का पानी रोके जाने व इस मसले पर भाजपा के उदासीन रवैये के खिलाफ इनेलो 6 मई को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी। यह जानकारी जिला अध्यक्ष सूबे सिंह अटेला ने प्रेस को जारी बयान में दी।
उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने हरियाणा को भाखड़ा का 4,000 क्यूसेक से अधिक पानी न देने की बात कही है। इस पर इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला ने पहले ही तीखी प्रतिक्रिया दी है। अभय सिंह चौटाला का कहना है कि यह हरियाणा के किसानों के साथ विश्वासघात है। भाजपा सरकार चुप्पी साधे बैठी है। अभय चौटाला ने कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा करते हुए पानी के मुद्दे पर मौन रहने की बात कही है।