फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर लगाए काले झंडे, हाथों पर बांधीं काली पट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी संगठनों और विभिन्न खापों ने शनिवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में काले कपड़े पहनकर महिलाएं भी काफी तादाद में शामिल हुईं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने अपने घरों पर भी काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

किसान कानूनों के विरोध में शनिवार को खाप, किसान, मजदूर व कर्मचारी संगठनों के लोग रोज गार्डन में एकत्रित हुए। यहां जुटे सभी लोग हाथों में काले झंडेे लेकर जुलूस निकालते हुए बस स्टैंड रोड, परशुराम, अंाबेडकर चौक होते हुए लाजपत राय चौक पहुंचे। वहां पहुंचकर कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि इतने दिनों तक आंदोलन चल चुका है, लेकिन सरकार किसान, मजदूरों की पीड़ा समझने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा सरकार को घेरते हुए कृषि कानूनों को लेकर सवाल-जवाब किये जाएंगे। फौगाट खाप- 19 के प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि खाप संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की शांति को कमजोरी समझने की कोशिश ना करे।
किसान नेता राजू बमान ने कहा कि देशभर के युवा बुजुर्गों के मार्गदर्शन में किसान आंदोलन में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में देर लग सकती है, लेकिन आखिर में जीत किसानों की होगी। इस मौके पर धर्मपाल महराणा, सुरेश फौगाट, राजबीर शास्त्री, प्रवीण चेयरमैन, रामकुमार कादयान, योगेश इमलोटा, रणधीर घिकाड़ा, विनोद मोड़ी, सूरजभान सांगवान, लीला समसपुर, ईश्वर रावलधी, अधिवक्ता वीरेंद्र डूडी, कृष्ण फौगाट, राजकरण, भूपेंद्र समसपुर, विद्यानंद कमोद, जयपाल फौगाट, नरेश पहलवा, नत्थूराम, वजीर, लक्ष्मण फौगाट, कमलेश भैरवी, निर्मला देवी, राजेश जांघू, सत्यवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-29
घरों पर काला झंडा लगते हुए युवा किसान ।
फोटो-30
मेन फव्वारा चौक पर प्रदर्शन करते हुए आंदोलनकारी
फोटो-31
निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान किसानों को संबोधित करते हुए।
फोटो-32
मेन बाजार में किसान रोष प्रदर्शन करते हुए।
फोटो-33
लाजपत राय चौक पर रोष प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें