फोटो -41
तिरंगा अभियान यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगांवां। स्रोत : विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 अगस्त को लोहारू रोड से बाढड़ा खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम के लिए मंडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगांवां की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने पदाधिकारियों व आम लोगों से तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, मुनीश बडेसरा, देवराज शर्मा, सरपंच रमेश, सुनील पिलानिया, हवासिंह सनवाल आदि मौजूद रहे।