फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में होंगे भाजपा के संगठनात्मक चुनाव : राजबाला

Thu, 26 Dec 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संगठन की चुनाव प्रभारी अधिवक्ता राजबाला व जिला अध्यक्ष किरण कलकल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से दादरी विधायक सुनील सांगवान व संगठन के सह चुनाव अधिकारी चेयरमैन बक्शीराम सैनी व रवि गर्ग ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए राजबाला ने बताया कि जनवरी माह में भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठनात्मक चुनाव होंगे। बैठक में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चुनाव के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। किरण कलकल ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर बूथ इकाई का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सांगवान, पूर्व चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, कर्णवीर सांगवान, इंद्र फोगाट, संजय बंसल, विनोद फोगाट मौजूद रहे।


फोटो 46
भाजपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें