फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: JJP राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय पर BJP जिला अध्यक्ष ने पहले की टिप्पणी, फिर माफी मांगी

Wed, 25 Jan 2023 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी जिला परिषद चुनाव की जीत के बाद बाढड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सतेंद्र परमार ने दिग्विजय चौटाला की निजी जिंदगी पर कटाक्ष किया था। जजपा ने ऐतराज जताते हुए भाजपा हाईकमान से शिकायत की है। 28 और 39 सेकेंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुए। 
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला। चरखी दादरी भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में जजपा राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला की निजी जिंदगी पर भाजपा जिला अध्यक्ष के टिप्पणी करने और फिर माफी का बयान जारी करने के दो वीडियो वायरल हुए हैं। उनके कटाक्ष करने के वीडियो 28 सेकेंड के हैं, जबकि बयान पर माफीनामा का वीडियो 39 सेकेंड का है। दोनों वीडियो अलग-अलग जगह के हैं। सूत्र बताते हैं कि हाईकमान के आदेश पर उन्होंने वीडियो में अपने शब्द वापस लेते हुए माफी मांगी।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को दादरी जिला परिषद के प्रधान और उप-प्रधान पद का चुनाव था। प्रदेश में गठबंधन होने के बावजूद प्रधान पद के लिए भाजपा और जजपा ने अपना-अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा था। एक वोट से बाजी भाजपा के हाथ लगी और इसके बाद नवनिर्वाचित प्रधान मनदीप डालावास के स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंच से कहा कि मैंने सुना है आज दिग्विजय चौटाला की सगाई है। जिला परिषद चुनाव के चलते वो सगाई छोड़कर दादरी बैठे हैं। ऐसा न हो कि कुर्सी तो चली गई और कहीं छोरी भी न चली जाए। दिग्विजय उल्टा दिल्ली जा कदै वा भी ना ठ्यावे, कुर्सी तो ठयाई ए ना। उनके इस कटाक्ष का एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस वीडियो में किए गए कटाक्ष पर जजपा ने कड़ा ऐतराज जताया और मामला भाजपा हाईकमान तक जा पहुंचा। इसके बाद हाईकमान की ओर से जिला अध्यक्ष सतेंद्र परकार से बातचीत की गई और उन्होंने अपनी सफाई देते हुए एक वीडियो जारी करना पड़ा।

माफीनामा की वीडियो में कहे ये शब्द
जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार के कटाक्ष पर बवाल मचने के बाद उनका एक और वीडियो जारी हुआ। इसमें उन्होंने कहा कि मेरे संबोधन में गलती से ग्रामीण आंचल के हिसाब से मजाक में बात कही। व्यक्तिगत मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाए। फिर मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और हृदय की गहराइयों से माफी मांगता हूं। मैं दिग्विजय का बड़ा सम्मान करता हूं। पार्टी के नाते भी, गठबंधन के नाते भी और पद प्रतिष्ठा के नाते भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें