चरखी दादरी। भाजपा जिला मंत्री संदीप फौगाट ने कांग्रेस पार्टी में आस्था जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में दिल्ली में संदीप फौगाट ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी का पटका पहनाते हुए प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई। संदीप फौगाट ने कहा कि हरियाणा का विकास केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही करवा सकते हैं। भाजपा ने झूठे वादों से लोगों को छला है। इस मौके पर प्रवीन सांगवान, विकास शर्मा, बिन्नी अहलावत, अमन कुमार, दीपेंद्र डबास, विकास फौगाट, मनदीप कादयान आदि मौजूद रहे। संवाद