फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोदा उपचुनाव में मिलीभगत कर भाजपा गठबंधन व कांग्रेस तैयारी में जुटीं : अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसान व नौजवान आज सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। इनके हितों की चिंता करने की बजाए प्रदेश की सत्तासीन गठबंधन सरकार व कांग्रेस सांठगांठ कर अपनी जेबें भरने में जुटी हैं। दक्षिणी हरियाणा में आज 90 फीसदी नरमा व ग्वार की फसल चौपट हो गई, लेकिन सरकार इस नुकसान की क्षतिपूर्ति करवाने के लिए समय रहते कोई ठोस कदम उठाने की बजाए केवल झूठे वादे कर रही है। उन्होंने यह बात कस्बे मे पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो संगठन पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल और पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के बताए रास्ते पर चलते हुए 36 बिरादरी के कल्याण में विश्वास रखता है। अभय चौटाला ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा गठबंधन व कांग्रेस मिलीभगत कर तैयारी में जुटी है। दक्षिणी क्षेत्र में सफेद मक्खी व उखेड़ा रोग से बर्बाद हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी नहीं करवाई तो वे स्वयं जिला मुख्यालय पर पहुंच कर आंदोलन शुरू करेंगे। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगांव, भिवानी जिलाध्यक्ष रवि, इनेलो हलकाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, रामौतार बाढड़ा, संत श्यामकलां, विकास मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें