फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी राजकीय महाविद्यालय में स्टाफ की बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू

Wed, 04 Sep 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा::
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव के बाद विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी भी होगी शुरू, पहली बार महाविद्यालय में लागू हुई ऐसी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव भैरवी स्थित राजकीय कॉलेज में संस्थान सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ की फेसियल बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू हो चुकी है। सभी स्टाफ सदस्य पिछले 15 दिन से नई व्यवस्था के अनुसार अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। वहीं, बौंदकलां और मांढी हरिया राजकीय कॉलेज में दो साल से फेसियल बायोमीट्रिक हाजिरी लग रही है।
जिले के राजकीय कॉलेजों में ऑनलाइन सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार की ओर पूरा प्रयास किया जा रहा है। जिले के दो कॉलेजों में ऑनलाइन हाजिरी की शुरुआत हो चुकी है। अब भैरवी स्थित राजकीय कॉलेज में बायोमेट्रिक मशीन पहुंची है। करीब 15 दिन पहले मशीन पहुंची और अब इस पर सभी संस्थान सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी स्टाफ के लिए आने और जाने के लिए समय निर्धारित किया गया है। इसमें सफाई कर्मियों को सुबह 8:30 बजे आना होगा और अपना कार्य निपटाना होगा। इसके बाद शिक्षक व विभाग संबंधी स्टाफ को 8:45 पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके बाद अगर वे बीच कहीं जाते हैं तो उन्हें जाने का कारण आदि मूवमेंट रजिस्टर में लिखवाकर जाना होगा। इसके बाद सायं चार बजे सभी को बायोमेट्रिक करनी होगी। इस प्रक्रिया से स्टाफ में अनुशासन होगा और समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे।
वर्सन:
15 दिन पहले बायोमेट्रिक हाजिरी की शुरुआत हो चुकी है और पूरा स्टाफ समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
-पवन कुमार शर्मा, प्राचार्य, दादरी राजकीय महाविद्यालय
फोटो - 24
राजकीय कॉलेज में मशीन पर हाजिरी लगाने के लिए अंगुली रखते हुए। संवाद
फोटो- 25
हाजिरी लगने की सूचना दर्शाती मशीन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें