फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एफएसटी के सदस्य समेत तीन लोगों की बाइक चोरी

Wed, 10 Apr 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। जिले में फ्लाइंग स्कवायड टीम (एफएसटी) के सदस्य समेत तीन लोगों की बाइक चोरों ने चुरा ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी दोपहिया वाहन चोरी की शहर और जिले में कई घटनाएं हो चुकी हैं।


पुलिस को दी शिकायत में चांगरोड निवासी सुभाषचंद्र ने बताया कि पह झोझूकलां राजकीय कन्या स्कूल में प्राचार्य हैं। लोकसभा चुनाव के चलते उपायुक्त कार्यालय की ओर से उनकी ड्यूटी एफएसटी में लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को वे ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने बाइक सिविल अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वो घर जाने के लिए बाहर आए तो उन्हें बाइक चोरी मिली। सुभाषचंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




चाय पीने लगा चालक, बाइक लेकर चलता बना चोर



गांव कमोद निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह खेती करता है। 5 अप्रैल को वह बाइक लेकर दादरी किसी काम से आया था। वह दिल्ली बाईपास के पास एक चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए चला गया और बाइक वहीं खड़ी कर दी। जब वह वापस आया तो उसे बाइक चोरी मिली। उसने मंगलवार को पुलिस थाने में शिकायत देकर बरामदगी की गुहार लगाई।
विज्ञापन



पत्नी को दवा दिलाकर लौटा तो चोरी मिली बाइक

गांव खेड़ी बत्तर निवासी सुनील की शहर के सिविल अस्पताल के बाहर से चोरों ने बाइक चुरा ली। सुनील ने बताया कि 8 अप्रैल को वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाइक पर अस्पताल में लाया था। उन्होंने बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ा कर दी और इलाज कराने के लिए चला गया। वापस आए तो बाइक चोरी मिली। अब पुलिस को शिकायत देकर बाइक बरामद करवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें