फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकराकर बाइक सवार की मौत

Tue, 14 Apr 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव अटेला नया निवासी बाइक सवार कृष्ण की सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकराकर मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पिता रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि बाइक सवार उनका बेटा कृष्ण गांव बिलावल और हड़ाैदा के बीच स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हो गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कृष्ण को सिविल अस्पताल दादरी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हादसा सड़क पर गलत दिशा में बिना रिफ्लेक्टर और बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़ी बोलेरो गाड़ी के कारण हुआ। चालक की लापरवाही से उनके घर का चिराग बुझा है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें