फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने नंबरदार पर किया हमले का प्रयास

Sat, 19 Aug 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव साहूवास निवासी एक नंबरदार पर नकाबपोश युवकों ने हमला करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि नंबरदार वहां से बचाव कर निकलने में कामयाब रहा। हालांकि आरोपियों ने बाद में उसकी गाड़ी पर पत्थर भी फेंके। नंबरदार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव साहुवास निवासी शक्ति सिंह ने बताया कि वह खेती करता है और गांव का नंबरदार भी है। उसने बताया कि गांव में धान की फसल उगाने को लेकर जमींदारों में आपसी मतभेद चल रहा है। गांव का सरपंच व उसके समर्थक किसानों को धान की फसल बोने का विरोध कर रहे हैं। उसने बताया कि पहले भी सरपंच व उसके पक्षधरों ने धान बोने वाले किसानों की पाइप लाइन उखाड़ दी थी। इसकी भी उन्होंने पुलिस को शिकायत दे रखी है।
शक्ति सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को रात साढे़ 11 बजे वह गाड़ी लेकर खेत में इंजन बंद करने जा रहा था। जब वह नहर पुलिया पर पहुंचा तो चार बाइक सवारों ने अपनी बाइक उसकी गाड़ी के आगे लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी की खिड़कियां खोलीं और उसे जबरदस्ती नीचे उतारने की कोशिश की। जब वह नीचे नहीं उतरा तो आरोपी उसे गाली देते हुए थप्पड़-मुक्के मारने लगे। इसके बाद वह हमले का खतरा भांपकर गाड़ी को बैक करने लगा। बाद में आरोपियों ने उसकी गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। उसका आरोप है कि सरपंच व उसके समर्थकों ने ये हमला करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें