फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल

Sun, 01 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 334बी पर दादरी जिले के गांव समसपुर के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव लोहरवाड़ा निवासी पप्पू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एक गेस्ट हाउस में बतौर मैनेजर काम करता है। वीरवार को वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव समसपुर में संतरा देवी कॉलेज के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया और कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
इसके बाद उसे उपचार के लिए पहले शहर के एक निजी अस्पताल और अगले दिन नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दादरी सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें