फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रवासी मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल के पिछली तरफ वाली सड़क पर बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक बिहार के गुलेरिया का रहने वाला था और दादरी में टाइल मिस्त्री का काम करता था। सिटी थाना पुलिस ने वीरवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया और पत्नी के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बिहार के गुलेरिया निवासी रानी देवी ने बताया कि उनका परिवार पिछले कई सालों से दादरी के छोटी बाजारी क्षेत्र में रह रहा है। उसका पति अशोक पासवान (36) टाइल मिस्त्री था। रानी देवी ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसके पति ने किसी श्रमिक को रुपये देकर आने की बात कह बाइक लेकर घर से निकल गया। इसके बाद रातभर घर नहीं लौटा और वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि अशोक पासवान का शव सिविल अस्पताल के पिछली तरफ वाली सड़क पर पड़ा है और उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। इसके बाद वह मौके पर पहुंची तो उसके पति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त मिली। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें