फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कैंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 11 Jun 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव काकड़ोली सरदारा के पास एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कैंपर ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव काकड़ोली हुक्मी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। उसके भाई की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी कैंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि 9 जून को वह अपने भाई अनिल के साथ बाइक पर सवार होकर काकड़ोली हुक्मी से जुई जा रहा था। इसी बीच जब वो काकड़ोली सरदारा अड्डे पर पहुंचे तो उन्हें अपना बड़ा भाई मिल गया। वह उसके पास रुक गया और अनिल बाइक लेकर आगे चला गया। उसने बताया कि अनिल के कुछ दूरी चलते ही सामने से आ रही एक कैंपर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से अनिल नीचे गिरकर घायल हो गया। जब वे उसके पास पहुंचे तो अनिल बेहोश था। इसके बाद उसने कैंपर चालक को कहकर अनिल को बाढड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि वे अनिल को लेकर अंदर चले गए। वहीं मौका पाकर कैंपर चालक वहां से फरार हो गया। घायल अनिल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई रोहतक पहुंचने पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस ने इस संबंध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें