फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संतुलन बिगड़ने से गिरकर बाइक सवार की मौत

Sun, 18 May 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक ईश्वर सिंह।
विज्ञापन
फोटो 22
विज्ञापन

मृतक ईश्वर सिंह।
फोटो 23
दादरी नागरिक अस्पताल चौकी में पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करते जांच अधिकारी। संवाद


दुर्घटना सुबह पांच बजे हुई-डालावास गांव के बीच हुई
महेंद्रगढ़ के बास सतनाली गांव निवासी मृतक का बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हुई और डालावास गांव के बीच शनिवार सुबह संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक ईश्वर सिंह (60) मूलरूप से महेंद्रगढ़ के बास सतनाली गांव के रहने वाले थे। दादरी में कोचिंग सेंटर चलाते थे। बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बड़े बेटे नवनीत के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
पुलिस को दिए बयान में नवनीत ने बताया कि उनके पिता ईश्वर सिंह दादरी में एक कोचिंग सेंटर चलाते थे। शनिवार सुबह करीब 5 बजे वह बाइक पर सवार होकर बास सतनाली आ रहे थे। उसी दौरान जब वह हुई और डालावास गांव के बीच पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। ईश्वर सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ईश्वर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस पहले घटनास्थल व फिर अस्पताल पहुंची। वहां पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
बाढड़ा थाने से जांच अधिकारी एएसआई ओमवीर ने बताया कि ईश्वर सिंह के बड़े बेटे नवनीत के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें