फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय से टकराई बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भैरवी- घसौला रोड पर शनिवार रात एक बाइक गाय से टकरा गई। हादसे में घसौला निवासी बाइक चालक की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल गाय ने भी दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने रविवार सुबह घसौला निवासी मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घसौला निवासी अंकित भैरवी बस स्टैंड पर खाद-बीज की दुकान चलाता था। शनिवार को वह रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर दुकान से अपने गांव घसौला आ रहा था। वह भैरवी से करीब एक किलोमीटर दूर चला था कि उसी दौरान सड़क पर आई गाय से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक और गाय दोनों की मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंकित के शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
रविवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले पुलिस ने मृतक अंकित के भाई के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एवं मुख्य सिपाही अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें