फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार की टक्कर के बाद गाय से टकराई बाइक, कार चालक पर केस

Sun, 30 Jul 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिरही कलां निवासी एक व्यक्ति की बाइक कार की टक्कर के बाद गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। घायल की पत्नी के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल की पत्नी सुमित ने बताया कि उसका पति कृष्ण कुमार पांच जुलाई को किसी काम से दादरी-भिवानी रोड से चरखी जा रहा था। उसे शाम साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि भिवानी रोड पर बिजली सब स्टेशन के पास उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद जब वह मौके पर पहुंची तो वहां से उसके पति को दादरी सिविल अस्पताल भेज जा चुका था। इसके बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया।
सुमित ने बताया कि अब उसके पति का उपचार पीजीआई में चल रहा है और उसे अब तक होश नहीं आया है। उसने बताया वे कई बार मौके पर गए तो एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि पांच जुलाई को एक कार चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उसके पति की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वह बाइक असंतुलित होकर एक गाय से जा टकराई। अब महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें