फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव में रुझान के अनुसार नहीं आए नतीजे : कुमारी सैलजा

Sun, 16 Nov 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बिहार चुनाव में जिस प्रकार के रुझान दिखाई दे रहे थे, उस प्रकार के नतीजे सामने नहीं आए। इसका विश्लेषण करने के बाद ही पूरा सच्चाई सामने आएगी। सांसद कुमारी सैलजा शनिवार देर शाम को दादरी में जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रही थीं। सैलजा ने कहा कि बिहार में एनडीए ने मतदाताओं को लुभाने के लिए खातों में रुपये डाले और कई प्रकार के प्रलोभन दिए लेकिन चुनाव आयोग ने इन सबकी अनदेखी की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार को एक वर्ष पूरा हो चुका है लेकिन धरातल पर काम दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसान हर वर्ष खाद के लिए भटकता रहता है। एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दिया गया। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और मजदूरों को मनरेगा में काम नहीं मिल रहा है। कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकार की कोई भी योजना सही नहीं है। जमीनों की रजिस्ट्री पेपरलेस बनाने के नाम पर हरियाणा के लोगों को लाइनों में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

समय पर पोर्टल नहीं चलते और चलते हैं तो काफी धीमी गति से। सिस्टम को दुरुस्त करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें