फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भाषण प्रतियोगिता में भूमि प्रथम

Fri, 28 Feb 2025 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21
विज्ञापन

गांव कांहड़ा स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान

चरखी दादरी। गांव कांहड़ा स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता व अंतरसदनीय साइंस क्विज का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से भूमि प्रथम, आयशा द्वितीय व प्रिया तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

साइंस क्विज में शिवालिक सदन के विद्यार्थी प्रथम, अरावली सदन द्वितीय व नीलगिरी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्राचार्य अमित जाखड़ ने बताया कि आज ही के दिन 1928 में सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। 1930 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वह पहले भारतीय थे। उनको आधुनिक भारतीय विज्ञान का जनक भी माना जाता है। यह दिन हमें विज्ञान और नवाचार के महत्व को समझने में व आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें