फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Thu, 24 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में बुधवार को शिवरात्रि पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। 200 से अधिक मंदिरों में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं, शहर के 10 मंदिरों में 500 से अधिक कांवड़ियों ने हरिद्वार और नीलकंठ से लाए गए गंगाजल से शिव परिवार का अभिषेक किया। दिनभर शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे।
शिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। इस दौरान मंदिरों में लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। सावन माह के शिवरात्रि पर्व पर जिले के शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए सभी मंदिरों में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं को पूजा करने के लिए कतार में लगकर लंबा इंतजार करना पड़ा। उसके बाद ही उनके जलाभिषेक की बारी आई। पुजारियों का कहना है कि जिले भर में 50 हजार से अधिक शिवभक्तों ने बुधवार को जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें