फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस की मौजूदगी में बांटे डीएपी खाद के 1600 बैग

Thu, 24 Jul 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी खाद केंद्र के बाहर डीएपी लेने वाले किसानों की लगी लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के विभिन्न केंद्रों पर बुधवार को डीएपी खाद बांटी गई। खाद वितरण के दौरान पुलिस जवान तैनात रहे। 1600 बैग डीएपी के वितरित किए गए। पिछले तीन दिन तक यूरिया खाद के 14 हजार बैग बांटे गए थे। यूरिया की 11 हजार बैग की अगली खेप वीरवार शाम तक पहुंच जाएगी। इसी प्रकार, डीएपी खाद 26 जुलाई तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

दादरी पुरानी अनाज मंडी में जमींदारा सोसायटी में बुधवार को डीएपी खाद बांटी गई। खाद लेने के लिए दोपहर तक किसानों की लाइन लगी रही। बूंदाबांदी के बीच भी खुले में डटे रहे। सभी पैक्स समितियों व प्राइवेट विक्रेताओं के माध्यम से भी खाद वितरित की जा रही है। इस समय किसान बाजरा, ज्वार व धान की फसल में यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें