चरखी दादरी। शहीद उधम सिंह की जयंती पर भारत विकास परिषद की माधव शाखा के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। देश के महान सपूत को श्रद्धांजलि दी।
परिषद के पर्यावरण संयोजक संदीप फोगाट की अगुवाई में दिल्ली बाईपास के निकट खाली भूमि पर पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष विद्या जाखड़ ने की। ठेकेदार पवन जाखड़ ने कहा कि आज तेजी से पेड़ों की संख्या घटती जा रही है। गांव, कस्बे व शहर में बढ़ती आबादी के कारण आसपास के जंगलों व वनों को काटा जा रहा है।
यह काफी चिंता का विषय है। विद्या जाखड़ ने कहा कि मानव की गलती के कारण कम हो रहे पेड़-पौधों की भरपाई पौधरोपण के जरिए करें। इस मौके पर सोनू किन्हा, पूजा जाखड़, प्रवीन, सचिन, अक्षय फोगाट का सहयोग रहा। संवाद