फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भाकियू नेताओं ने उपायुक्त को सौंपा समस्याओं का ज्ञापन

Fri, 19 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते किसान नेता। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अधिकारी से परेशान होकर बाढड़ा के किसान के कथित रूप से आत्महत्या किए जाने के मामले में भाकियू नेताओं ने उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल को ज्ञापन सौंपा है।
किसान यूनियन ने किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अधिकारी को निलंबित कर कार्रवाई करने की मांग की। एमएसपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने कहा कि किसान भूप सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। इससे उनमें रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

जगबीर घसौला ने कहा कि उक्त अधिकारी के खिलाफ मृतक किसान सरकार की योजनाओं के प्रोजेक्ट लगाने में सब्सिडी देने के बदले में रिश्वत लेने की शिकायत करता रहा था। आत्महत्या करने वाले किसान ने उक्त अधिकारी पर लाखों रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए तत्कालीन जिला उपायुक्त को शिकायत देकर न्याय की गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन

जगबीर ने कहा कि 24 सितंबर को फसल मुआवजे पर जिलास्तर की बैठक की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में भाकियू के प्रदेश महासचिव रणबीर, सुनील, गोपीराम, महताब सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें