फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन की व्यथा को समाप्त कर समृद्धि देती है भागवत : सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बड़ा हनुमान मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इसमें विधायक सुनील सांगवान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और कथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित अन्य संतों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि भागवत समर्पण की कथा है। इसके श्रवण से जीवन का सच्चा सुख व मानसिक शांति मिलती है। भागवत सत्य पर चलने का मार्ग बताती है और चित्त को आनंद देती है। भागवत कथा जीवन की व्यथा को समाप्त करने और घर में सुख-समृद्धि देने वाली है। भागवत कथा में पारस जैसी शक्ति होती है जो लोहे को भी सोना बना देती है। जिस तरह सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आधार जरूरी है, उसी तरह जीवन को तारने के लिए हरि की कथा ही आधार है और इस आधार वाला मनुष्य कभी दिशाहीन नहीं होता। इस दौरान सुरेश वशिष्ठ, जीतराम गुप्ता, मनोज जांगड़ा, पंडित केशव पंत, राकेश अरोड़ा, सुंदर लाल महेंद्रा, विशाल शर्मा, शांतनु जांगड़ा, ध्रुव गर्ग, शिवचरण लाला, जयप्रकाश शर्मा, सुभाष जैन, अजय वशिष्ठ व विजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें