फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागेश्वरी के जलघर का 12 लाख से होगा जीर्णोद्धार, वर्क ऑर्डर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव भागेश्वरी स्थित जलघर को आधुनिक बनाया जाएगा। विभाग इस प्रोजेक्ट पर 12 लाख का बजट खर्च करेगा। जलघर में चेंबर, मीडिया फिल्टर के अलावा एक नया कुआं भी बनाया जाएगा। इससे पानी की आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा। इस काम के लिए वर्क आर्डर हो गए हैं और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गांव भागेश्वरी में कई सालों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। लोहारू नहर से जलघर में पानी डालने की व्यवस्था है, लेकिन कई सालों से जलघर के दोनों टैंक नहरी पानी से लबालब नहीं हुए हैं। ग्रामीण अधिकारियों से कई बार पेयजल संकट को लेकर शिकायत कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप हैे कि 15 साल से गांव में पानी का संकट बना हुआ है और वे पानी खरीदकर प्यास बुझाने को विवश हैं। विभाग के ट्यूबवेल आदि के जरिये गांव में पानी की आपूर्ति तो कर रहा है, लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी है। ट्यूबवेल से मेन लाइनों में पानी का प्रेशर नहीं बन पाता है जिससे सभी गलियों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
भागेश्वरी जलघर के चेंबर की हालत इस समय बेहद खराब है। मीडिया फिल्टर सिस्टम भी काफी पुराना है जिसका असर पानी की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। मोटर भी पुरानी हैं जिनकी पानी उठान की क्षमता ज्यादा नहीं है। विभाग अब इस जलघर की सुध लेने जा रहा है। विभाग जलघर को आधुनिक बनाएगा। जलघर में एक कुआं बनाया जाएगा। इसके अलावा चेंबर सिस्टम नया बनेगा। अगर मोटर आदि खराब होंगी तो उन्हें भी बदला जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद
इस प्रोजेक्ट पर विभाग 12 लाख का बजट खर्च करेगा। इसके लिए वर्क ऑर्डर हो गए हैं। आने वाले एक सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है। यह काम पूरा होने पर गांव में पानी की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति हो सकेगी और लो प्रेशर की दिक्कत भी नहीं रहेगी। ग्रामीणों को इस प्रोजेक्ट का पिछले लंबे समय से इंतजार था।
भागेश्वरी के जलघर में नया चेंबर लगेगा और एक कुआं भी बनाया जाएगा। जल्द ही इस काम को पूरा करवाया जाएगा। वर्क ऑर्डर हो गए हैं। काम पूरा होने के बाद गांव में पेयजल संकट नहीं रहेगा। इस समय ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

मनोज कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें