फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर जनित बीमारियों से रहे सावधान, बरतें सावधानी: डीसी

Fri, 11 Sep 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला प्रशासन ने डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उपायुक्त मनदीप कौर ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सावधानियों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। आवश्यकतानुसार मच्छरदानी का प्रयोग करें। डेंगू फैलाने वाले मच्छर दिन में भी सक्रिय रहते हैं। इसलिए दिन के समय भी मच्छरों से बचाव जरूरी है।
नागरिकों को मच्छर भगाने वाले साधनों का उचित प्रयोग करना चाहिए। घरों, कार्यालयों और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, टायर, छतों पर रखे बर्तन और टंकियों की नियमित सफाई करें। स्वच्छ और सूखा वातावरण बनाए रखकर मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

लक्षण दिखने पर डॉक्टर से परामर्श लें
उपायुक्त ने कहा कि बुखार, तेज सिरदर्द, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना या त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। स्वयं दवा लेने से बचें। स्वास्थ्य विभाग जागरूकता और जांच अभियान चला रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें