फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कॉपियों की जांच में शिक्षकों से हो रही भूल, बीईओ जायजा लेने पहुंचेंगे राजकीय स्कूल

Mon, 09 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ऊण स्कूल में विद्यार्थियों की कॉपी जांच करतीं डीईओ कृष्णा फोगाट। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के राजकीय स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों की कॉपी जांच में भूल कर रहे हैं। अब इस सप्ताह सभी बीईओ स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही पाई जाने वाली खामियों को दूर करेंगे। डीईओ के निरीक्षण में खामी पाए जाने पर जिम्मेदार शिक्षक व प्राचार्य पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने बताया कि गत सप्ताह बौंद खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान जिले के 29 स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं, उनके बैग, कॉपी, शैक्षणिक क्षमता, शिक्षक संदर्शिका आदि की जांच की गई। इसमें कुछ स्कूलों में सफाई आदि व्यवस्था में खामी मिली। उक्त प्राचार्यों को अगले सप्ताह तक खामी की पूर्ति करने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान गांव ऊण प्राथमिक स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। डीईओ ने विद्यार्थियों की कॉपी जांच की। उनसे अब तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के बारे में भी जानकारी ली। इसमें शिक्षकों की खामियां सामने आईं।
कॉपी जांच भी शिक्षकों ने बिना देखे की थी। विद्यार्थियों की वर्क बुक में अक्षर नाम के साथ चित्र पर सही मार्क करने के लिए गया था, लेकिन, विद्यार्थियों ने एक साथ दो पर निशान लगाए। इसमें उत्तर गलत होने पर भी शिक्षकों ने सही मार्क कर हस्ताक्षर किए। विद्यार्थियों की गलती सुधारने के बजाय ऐसे ही छोड़ दिया। इस पर डीईओ ने शिक्षक व प्राचार्य से जवाब तलब किया, लेकिन, दोनों ही संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षक संदर्शिका जांची तो इसमें भी विद्यार्थियों की रिपोर्ट उचित रूप से नहीं भरी गई। इनमें केवल 2 प्रतिशत विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट दर्शाई गई थी। इस पर डीईओ शिक्षकों व प्राचार्य को हिदायत दी गई।
- बीईओ कभी भी कर सकते हैं स्कूलों का निरीक्षण
स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई में लापरवाही पाए जाने पर डीईओ ने सभी बीईओ को अपने खंड के स्कूलों का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। अब सोमवार से बीईओ स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और स्कूलों में पाए जाने वाली खामियों को दूर करवाएंगे। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी उन्हें डीईओ कार्यालय में देनी होगी। अगर किसी स्कूल में आदेश के बावजूद लापरवाही पाई जाएगी तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें