फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 19 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा, एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान

Mon, 09 Dec 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में रविवार को दादरी शहर के अंदर आसमान में छाए बादल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को मौसम में बदलाव आया। बादल छाए और दिनभर पूर्वी हवा चली। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया और शनिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, हवा की गति 19 किलोमीटर प्रतिघंटा रही जबकि वातावरण में नमी की मात्रा 65 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


सुबह से ही बादल छा गए। दिन में धूप भी खिली। शाम को फिर आसमान बादलों से ढक गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की वजह से मौसम में बदलाव आया है। रविवार को हवा का रुख पूर्वी हो गया है। नौ दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि सोमवार तक उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश एवं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 10 से 13 दिसंबर तक उतरी-पश्चिमी हवा चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें