फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: करवाचौथ पर सजने के लिए 2500 महिलाएं करवा चुकीं बुकिंग

Sun, 13 Oct 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 शहर स्थित ब्यूटी पार्लर में युवती आईब्रो बनवाते हुए । संवाद
विज्ञापन
ब्यूटी पाॅर्लर मार्केट में महिलाओं के लिए 499 से 2999 रुपये के पैकेज उपलब्ध, डेढ़ करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ब्यूटी पाॅर्लर मार्केट में करवाचौथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संचालिकाओं की मानें तो इस बार पिछले साल की तुलना में अच्छा कारोबार होगा। अब तक करीब ढाई हजार महिलाएं एडवांस बुकिंग करवा चुकी हैं। इस बार महिलाओं के लिए ब्यूटी पाॅर्लर मार्केट में 499 से 2999 रुपये के पैकेज मिलेंगे।
करवाचौथ पर्व पर ब्यूटी पाॅर्लर संचालिकाएं ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न पैकेज बना चुकी हैं। वहीं, पर्व पर सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने ब्यूटी पाॅर्लर पहुंचकर अग्रिम बुकिंग करवानी भी शुरू कर दी है। संचालिकाओं का कहना है इस पर्व पर जिले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये तक का कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में 125 ब्यूटी पाॅर्लर हैं। इनकी संचालिकाएं करवाचौथ पर्व का इंतजार कर रही हैं। पर्व के अवसर पर महिलाओं में सजने-संवरने की चाहत रहती है। इसे देखते हुए ब्यूटी पॉर्लर संचालिकाएं भी इस पर्व पर अनेक पैकेजों पर विशेष ऑफर के साथ ग्राहकों को लुभाने का प्रयास करती हैं। स्थानीय पाॅर्लर संचालिकाओं ने बताया कि हमारा ऑफर करवाचौथ पर्व से एक सप्ताह पहले शुरू होकर दिवाली तक चलता है।
- पैकेज में ये रहेगा शामिल
पाॅर्लर संचालिकाओं ने ग्राहकों के बजट अनुसार पैकेज बनाए हैं। संचालिकाएं प्रति पैकेज गोल्ड फेशियल, गोल्ड ब्लीच, फुल आर्म वैक्स, थ्रेडिंग, मसाज शामिल कर रही हैं। इसके अलावा मेहंदी के भी अलग-अलग रेट निर्धारित किए गए हैं।
संचालिकाएं बोलीं : अच्छे कारोबार की उम्मीद, हर रोज हो रही एडवांस बुकिंग
- करवाचौथ पर्व के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं। ग्राहकों को कम कीमत पर बेहतर सुविधा देने का प्रयास रहेगा। इसके अलावा गिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है। प्रतिदिन एडवांस बुकिंग हो रही है।
-अनीता अरोड़ा, ब्यूटी पाॅर्लर संचालिका
- पर्व को लेकर महिलाएं मेकअप पर और अधिक ध्यान देती हैं। इसलिए हेयर स्टाइल का भी विशेष ख्याल रखा जाता है। पॉर्लर में अब तक 50 से अधिक एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

-सरला सहरावत, ब्यूटी पाॅर्लर संचालिका
- करवा चौथ को लेकर महिलाएं कई तरह के हेयर स्टाइल करवा रही हैं। इन दिनों बोटाक्स हेयर स्टाइल का अधिक क्रेज बना हुआ है। करवाचौथ पर इस बार ब्यूटी पाॅर्लर मार्केट में अच्छा कारोबार आने की आस है।
मोनिका, ब्यूटी पाॅर्लर संचालिका
फोटो: 20
शहर स्थित ब्यूटी पार्लर में आईब्रो बनवाती युवती। संवाद
फोटो 21
अनीता अरोड़ा।
फोटो: 22
सरला सहरावत।
फोटो: 23
मोनिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें