फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अपने ही घर में चोरी करने वाला युवक और दो दोस्त गिरफ्तार

Sun, 13 Oct 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 जुलाई को रावलधी निवासी आरोपी की ससुराल गए थे परिजन, पीछे से दोस्तों संग मिलकर की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव रावलधी में दोस्त के साथ मिलकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान रावलधी निवासी अमित, कोसली निवासी विक्रम, चंपापुरी निवासी रिंकू उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को चिड़िया से दबोचा है। उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 जुलाई को इंद्रसिंह ने अपने बेटे व उसके दोस्त के खिलाफ चोरी करने का केस दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अमित विवाहित है। वह जुआ व शराब का आदी है। 24 जुलाई को सुबह दस बजे वह अपनी पत्नी व छोटे बेटे के साथ अमित की ससुराल गया था। शाम को जब वे घर लौटे तो दरवाजे खुले मिले और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने घर में जांच की तो सोने का एक हार व दो पत्ती, सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी कानों के टोप्स, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, दस्तावेज, प्रनोट, सोने की गलसरी-ढोल और 90 रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो चोरी में बेटे अमित और उसके दोस्तों का हाथ मिला। इंद्रसिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था और अब आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें