फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अंबाला को पछाड़ निरोगी हरियाणा मुहिम में दादरी दूसरे स्थान पर

Mon, 28 Aug 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में आयोजित शिविर में महिला की जांच करती स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार की निरोगी हरियाणा मुहिम में चरखी दादरी प्रदेश में दूसरे पायदान पर आ गया है। दादरी ने अंबाला को पछाड़ ये पायदान हासिल किया है। सरकार के निर्देशानुसार जिले में 2,38,154 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जानी है। जिनमें से अब तक 85,735 लोगों की विभाग स्वास्थ्य जांच कर चुका है। अहम बात ये है कि जांच में 25,995 लोगों में विभिन्न बीमारियां मिली हैं जबकि वो इनसे अनभिज्ञ थे।
विज्ञापन


जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाई जा रही निरोगी हरियाणा योजना का लाभ उठाने के लिए लोग भी आगे आकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवा रहे हैं। सिविल अस्पताल के अलावा सीएचसी व पीएचसी में लगाए जा रहे शिविर में विभिन्न प्रकार के निशुल्क टेस्ट की भी सुविधा विभाग की ओर से दी गई है।



निरोगी हरियाणा मुहिम के तहत अब तक लगाए गए शिविर में 8.91 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। 85,735 लोगों में से 25,095 विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मिले हैं और इनमें टीबी जैसी बीमारी भी शामिल है।
विज्ञापन


जानिये... कितने लोग किस बीमारी से मिले पीड़ित
बीमारी - मरीज संख्या



एनीमिया- 2900

कुपोषण - 20

टीबी - 27

कैंसर - 10



शुगर - 2424



हाई बीपी - 2152

हॉर्ट - 87

लकवा - 5



(नोट: इसके अलावा 17 हजार 470 लोगों में अन्य बीमारियों के लक्षण पाए गए हैं।)



- निरोगी हरियाणा मुहिम में ये जिले हैं टॉप चार में

जिला रेटिंग

पंचकूला 01



चरखी दादरी 02



अंबाला 03

गुरुग्राम 04

वर्सन:
सरकार ने योजना के तहत जिले में 2,38,154 लोगों को कवर करने का लक्ष्य दिया हुआ है और इसे हासिल करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। लोगों को निरोगी हरियाणा मुहिम का लाभ उठाकर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन




-डॉ. गौरव भारद्वाज, नोडल अधिकारी, निरोगी हरियाणा मुहिम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें