पुलिस गिरफ्त में चरस तस्कर राकेश।
झोझूकलां। एंटी नारकोटिक्स सेल ने आदमपुर डाढी पेट्रोल पंप के समीप से मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से टीम ने एक बाइक और एक किलो 665 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान राजस्थान के राजगढ़ जिले के गांव भैंसली निवासी राकेश के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को एंटी नारकोटिक्स सेल एसआई कर्मबीर सिंह की अगुवाई में झोझूकलां में तैनात थी। उसी दौरान सूचना मिली कि भैंसली निवासी राकेश मादक पदार्थ बेचता है। इस समय वो आदमपुर डाढी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने वहां दबिश दी और पेट्रोल पंप के पास खड़े एक शख्स की संदेह के आधार पर तलाशी ली तो उसके बैग से चरस बरामद हुई। इसके तुरंत बाद टीम ने उसे काबू कर लिया और झोझूकलां थाने ले आई और आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।