फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संभलकर करें पानी की खपत, आज व कल होगी राशनिंग

Wed, 03 Apr 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 रामनगर जलघर के टैंक की तलहटी तक पहुंचा पानी और जमा गाद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के चंपापुरी जलघर के टैंकों और डब्ल्यूटीपी (पानी उपचारित संयंत्र) की सफाई और मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। इसके चलते बुधवार और वीरवार को शहर के 60 क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि आपूर्ति पूर्णतया बाधित नहीं रहेगी।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीन और चार अप्रैल को सामान्य दिन की तुलना में आधी ही पेयजल आपूर्ति की जाएगी। उनका तर्क है कि 4 अप्रैल तक जलघर के टैंकों और पानी उपचारित करने वाले संयंत्र का सफाई और मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद सामान्य दिनों की तरह ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर रामनगर जलघर से 40 प्रतिशत शहरी क्षेत्र जुड़ा है और इस जलघर के दोनों पानी भंडारण टैंक भी खाली हो चुके हैं। इस जलघर से जुड़ी कॉलोनियों में अगले दो दिन ट्यूबवेल के पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं विभाग के जेई धीरेंद्र सिंह का कहना है कि शहर के जिस भी क्षेत्र में पानी का संकट हो, लोग विभाग कार्यालय में अवगत करवा दें। उस क्षेत्र में टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी विभाग का प्रयास रहेगा कि पेयजल संकट न बनने पाए।


शहर में हैं 17 हजार पेयजल उपभोक्ता
शहर की बात करें तो करीब 17 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं। करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को चंपापुरी जलघर से तो 7 हजार को रामनगर जलघर से पेयजल आपूर्ति दी जाती है। दोनों जलघरों की मौजूदा पेयजल भंडारण क्षमता 3750 लाख लीटर है।


बूस्टिंग स्टेशनों तक पहुंचाया पानी
जलघर के सफाई और मरम्मत कार्य को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के आठ बूस्टिंग स्टेशन के टैंकों को भर दिया है। अमूमन यहां एक दिन के पानी का ही भंडारण हो पाता है। इस बार विभाग राशनिंग के जरिये बूस्टिंग स्टेशनों के टैंक से दो दिन कॉलोनियों में आपूर्ति करेगा।


5 अप्रैल को हेड से छोड़ा जाएगा पानी, छह को नहरों में पहुंचेगा
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के जलघर टैंक भी खाली हो चुके हैं। इन टैंकों को पानी से भरने की दरकार है। इस समय करीब 850 क्यूसेक पानी की जरुरत है। नहराें में खूबडू हेड से 5 अप्रैल की सुबह पानी छोड़ा जाएगा जो छह अप्रैल की शाम तक नहरों में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन



वर्जन:
चंपापुरी जलघर का मरम्मत और सफाई कार्य चल रहा है और इसके चलते 3 और 4 अप्रैल को इस जलघर से जुड़े शहरी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। - धीरेंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें