फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बीडीसी सदस्य ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देेने का लगाया आरोप

Fri, 30 Oct 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। क्षेत्र के गांव चांदवास में ब्लॉक समिति सदस्य को गाली-गलौज करने, घर के बाहर लगा साइन बोर्ड उखाड़ने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव चांदवास निवासी सुनील कुमार ने बाढड़ा थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात 11:02 बजे गांव के तीन युवक ट्रैक्टर में सवार होकर घर के बाहर पहुंचे और ट्रैक्टर से टक्कर मारकर साइन बोर्ड उखाड़ दिया।
सुनील कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया कि ट्रैक्टर की आवाज और पालतू कुत्ते के भौंकने पर वह घर से बाहर आया तो आरोपी ट्रैक्टर में सवार होकर भाग गए। इसके बाद ऑल्टो गाड़ी मौके पर पहुंची जिसमें से तीनों युवक नीचे उतरे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार सवार युवकों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगली बार उनका नंबर होगा और अभी तो केवल बोर्ड उखाड़ा है। आरोपियों ने हथियार में छह गोलियां भरी होने की बात भी कही।
पीडि़त ने पुलिस शिकायत में बताया कि शोर मचाने और परिजनों के बाहर आने पर आरोपी गाड़ी में सवार होकर गांव की तरफ भाग गए। सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और हथियार की बरामदगी सहित मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें