फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बौंदकलां का खरीद केंद्र होगा पक्का, समसपुर से भागवी तक बनेगी सड़क

Sat, 22 Mar 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 32
विज्ञापन

अपने कार्यालय में हलके के लोगों की समस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान। स्राेत : स्वयं


- दादरी हलके की विभिन्न परियोजनाओं के लिए सरकार ने 4.93 करोड़ की राशि की मंजूर, विधायक सुनील सांगवान ने की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सरकार ने चरखी दादरी विधानसभा की कई परियोजनाओं के लिए 4.93 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। बजट राशि से बौंदकलां के खरीद केंद्र को पक्का किया जाएगा। गांव समसपुर से भागवी के कच्चे रास्ते को भी पक्का कराया जाएगा। वहीं, कुछ अन्य सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। संबंधित विभाग जल्द ही धरातल पर काम शुरू करवा देगा। उम्मीद है कि अप्रैल माह में सभी परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो जाएगा।

विधायक सुनील सांगवान ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों से विकास को आगे बढ़ाने का वादा किया था। विधायक बनते ही अपने संकल्पपत्र में किए वादे को आगे बढ़ाने की दिशा में पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर विकास कार्यों को लेकर मांगपत्र सौंपा था। इस पर मुख्यमंत्री की ओर से तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि दादरी हलका के बौंदकलां में अनाज खरीद केंद्र निर्माण के लिए 2.43 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। वहीं, गांव समसपुर से भागवी तक नई सड़क निर्माण के लिए 1.13 करोड़ की राशि दी गई है। गांव मानकावास से अखत्यापुरा, छपार से नरसिंहवास व सारंगपुर से छपार तक सड़क मरम्मत के लिए 1.36 करोड़ की राशि सरकार ने मंजूर की है। सभी परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें