फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन में शपथ ग्रहण और होली मिलन समारोह आज

Wed, 12 Mar 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट:
विज्ञापन

फोटो 17
चुनाव परिणाम जारी होने के बाद चरखी दादरी बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान और अन्य पदाधिकारी। संवाद

- कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी लेगी पद व गोपनीयता की शपथ, न्यायिक अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में 13 मार्च को शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी न्यायिक व चुनाव अधिकारी मौजूद रहेंगे।

एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अभी शेष है। युवा अधिवक्ता संदीप श्योराण की दुर्घटना में मौत होने के कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं हो पाया। अब 13 मार्च को सभी पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। इसमें सभी न्यायिक अधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समय दोपहर सवा एक बजे रहेगा। होली के कारण कोर्ट कार्य भी 1 बजे पूर्ण रूप से स्थगित हो जाएंगी। किसी प्रकार का कोर्ट कार्य नहीं किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
यह कार्यक्रम 12 मार्च को आयोजित करने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन, एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब यह कार्यक्रम 13 मार्च को आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसमें चुनाव अधिकारी पवन बंसल, ओमप्रकाश पंवार, ओमप्रकाश गुप्ता आदि पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद कार्यकारिणी अधिकारिक तौर पर कार्य कर सकेगी और एसोसिएशन के कार्यों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें