फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन विकास कार्याें की तैयार कर रही रूपरेखा

Mon, 10 Mar 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 31
विज्ञापन

कोर्ट परिसर स्थित पुस्तकालय में लगे वाटर कूलर में आरओ फिटिंग कार्य करते श्रमिक। संवाद

- बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने के बाद कार्यकारिणी शुरू करवाएगी विकास कार्य, अधिवक्ताओं को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विकास कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। सोमवार को कार्यकारिणी ने इस बारे में बैठकर चर्चा की। अब कार्यकारिणी शपथ ग्रहण के बाद अधिकारिक तौर पर कार्य सुचारु रूप से कर पाएगी।

नवनियुक्त सचिव राकेश डोहकी ने बताया कि कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण अभी शेष है। इसके चलते कार्य अभी शुरू नहीं हो पा रहे हैं। कार्यक्रम के लिए टीम अभी मंथन कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा, आगामी कार्य के लिए भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं के लिए चैंबर भवनों में सीसीटीवी की जांच कराई जा रही है। इसमें कुछ सीसीटीवी खराब पाए गए हैं। एसोसिएशन इनकी जगह अब नए सीसीटीवी लगवाएगी। इससे अधिवक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा और भवन में होने वाली चोरी व अन्य घटनाओं में आरोपियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
वहीं, पेयजल के लिए एसोसिएशन ने कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिवक्ताओं को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ फिल्टर लगाने का काम शुरू किया गया है। शौचालय की सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अब जल्द शपथ लेकर कार्यकारिणी अन्य कार्य करेगी।
विज्ञापन

वर्सन:
कार्यकारिणी अभी एसोसिएशन प्रक्रिया व कोष संबंधी जानकारी ले रही है। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह भी जल्द किया जाएगा। अभी आगामी कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही बार एसोसिएशन में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
-सुरेंद्र मैहड़ा, नवनियुक्त प्रधान, जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें