हड़ताल के चलते बंद पड़ा लोहारू रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक
- फोटो : CharkhiDadri
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सोमवार को जिला में बैंकों में हड़ताल रही। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की करीब 30 शाखाएं बंद रही। कर्मचारी बैंकों में नहीं पहुंचे। जिला भर में करीब 450 बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे जिससे जिला में 150 करोड़ का टर्न ओवर प्रभावित रहा। बैंक ग्राहकों को लेन-देन ना होने पर परेशानी झेलनी पड़ी।
यूनियन के आह्वान पर जिला भर के बैंक बंद रहे। बैंकों में सुबह से ही कर्मचारी नहीं गए। बैंकों पर ताला लगा रहा। सांकेतिक हड़ताल का अधिकतर ग्राहकों का पता नहीं होने पर बैंकों में लेन-देन के लिए पहुंचे, लेकिन बैंक बंद होने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। जिला में मेन पीएनबी, ग्रामीण बैंक, कैनरा बैंक, आंध्रा बैंक, स्टेट बॅैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक बंद रहे।
150 करोड़ का टर्न ओवर रहा प्रभावित
बैंकों में हड़ताल होने पर जिला भर के बैंकों में 150 करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा। लोगों का लेन-देन नहीं हो सका। विभिन्न बैंकों की 30 शाखाओं में 450 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
एटीएम सेवाएं भी प्रभावित रही
इस दौरान एटीएम सेवाएं भी प्रभावित रही क्योंकि आजकल बैंकों की तरफ से एटीएम में कम मात्रा में कैश लोडिंग किया जा रहा है। कैश लोडिंग का काम भी प्रतिदिन होता है। ऐसे में एटीएम से भी लोगों को सुविधा लेने में कठिनाई हुई। मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहने पर एटीएम से भी लोगों को पैसा नहीं मिल सकेगा।
--------------