फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 12.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बाल भवन, बचपन में ही निखरेंगी प्रतिभाएं

Sat, 07 Dec 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाल भवन की कमी के कारण कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला बनने के बाद आठ साल बाद दादरी को बाल भवन की सौगात मिलेगी। इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए सरकार से छह करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होने पर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। भवन निर्माण पर करीब 12.5 करोड़ रुपये लागत आएगी। बाल भवन बनने से जिले की प्रतिभाओं को बचपन से ही निखारा जा सकेगा।
विज्ञापन

दादरी जिला बनने के बाद से ही बाल भवन की कमी खल रही है। जिले में बाल भवन न होने से छोटे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निजी स्कूलों या अन्य भवनों का सहारा लेना पड़ता है। इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार के निर्देशों पर प्रशासन ने बाल भवन बनवाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। सरकार ने दिसंबर 2023 में बजट राशि मंजूर की थी।
लोनिवि की ओर से चरखी दरवाजा से सिविल अस्पताल के पीछे की तरफ वाले रास्ते पर बाल भवन का निर्माण करवाया जाना है। इसके लिए सवा एकड़ जमीन पहले ही चिह्नित की जा चुकी है। विभाग ने ड्राइंग और नक्शा तैयार कर निविदा आमंत्रित की। अब विभाग ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी अगले सप्ताह ही धरातल पर काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें