फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बलाली में शॉर्ट सर्किट से जली बाजरे की कटी फसल

Mon, 29 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 खेत में रखी बाजरे की पूलियों में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झोझू कलां। गांव बलाली में रविवार को आग लगने से करीब 300 एकड़ की बाजरे की पुलिया जलकर राख हो गई। यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई जब किसान नवीन खेत में रखी पुलियों की संभाल कर रहा था। नवीन ने आग लगने का कारण खेत से गुजर रही बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट होना बताया है।
ग्रामीणों और नवीन ने तुरंत फायर ब्रिगेड को आग लगने के बारे में सूचना दी। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी अधिक थी कि कुछ ही समय में सभी पुलियों में फैल गई। नवीन के अनुसार, आग से उसे करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बाढड़ा विधायक उमेद सिंह पातुवास भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसान को हर संभव सहायता और शीघ्र मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें