फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चौथे दिन भी नहीं खरीदा बाजरे का एक भी दाना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में चौथे दिन भी बाजरा खरीद नहीं हो पाई। वहीं, 212 किसानों के गेट पास काटे गए। दो दिन में दादरी मंडी में कुल 270 गेट पास कट चुके हैं।
बाजरा बिक्री न होने के कारण संबंधित एजेंसी की तरफ से 2150 का भाव तय किया जाना बताया जा रहा है। वहीं, बोली इससे ऊपर जा रही है। एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, मंडी में जो बाजरा आ रहा है, वह सरकार के मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है। इस कारण से इसकी खरीद भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को चरखी दादरी मंडी में 5720 क्विंटल और बाढड़ा मंडी में 686 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। अब तक मंडी में कुल 7734 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। इसके अलावा, निजी व्यापारियों ने 7834 क्विंटल बाजरे की खरीद की है।
विज्ञापन

मंडी अधिकारियों के अनुसार, बाजरा खरीद के लिए पूरी तैयारियां हैं। उठान के लिए 8 लाख बारदाना है। अभी खेतों में बाजरे की कटाई चल रही है। सीजन जल्द ही जोर पकड़ेगा और तीनों मंडियों में खरीद भी सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें