फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद शुरू नहीं होने पर आढ़तियों-किसानों ने जताया रोष

Sat, 27 Sep 2025 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 सरकारी खरीद शुरू न होने पर रोष प्रकट करते आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। बाजरा खरीद में ढिलाई बरतने पर शुक्रवार को आढ़तियों और किसानों ने एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि सरकार की लापरवाही के कारण बाजरे की खरीद शुरू नहीं हो पा रही है।
भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने कहा कि सरकार की खरीद की देरी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इससे बाजरा उत्पादित दक्षिणी हरियाणा के किसान परेशान हैं। एक लाख से अधिक एकड़ बाजरे का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण है।
विज्ञापन

हरपाल सिंह ने खरीद कार्य में तेजी लाने की अपील की है। पूर्व विधायक सोमवीर श्योराण ने कहा कि बाढड़ा, दादरी, झोझूकलां मंडियों में बाजरे के ढेर लगे हैं। सरकार की शर्तों के कारण बाजरा की खरीद नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं, अनाज मंडी सुपरवाइजर जयप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को 39 किसानों को गेट पास दिए गए। बाजरे की खरीद की जाएगी। किसान चिंता न करें। जल्द ही बाजरे की खरीद सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें