चरखी दादरी। बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के जिओ फेसिंग उपस्थिति दर्ज कराने के फैसले का विरोध किया है। एसोसिएशन के पूर्व राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि 4 अगस्त को विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके तहत सुबह 10 से 11 बजे तक कर्मचारी काम का बहिष्कार कर गेट मीटिंग व विरोध प्रदर्शन करेंगे।
राज्य प्रधान शर्मिला देवी ने कहा कि बिना संसाधन दिए कर्मचारियों पर निजी मोबाइल पर जबरन उपस्थिति एप प्रणाली थोपना न केवल गलत है, बल्कि, सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी के अनुसार व्यक्तिगत निजता व गोपनीयता का खुला उल्लंघन भी है। यह सरकार की तानाशाही का प्रतीक है। इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद